Omega Seiki का नया प्रयोग भारत का पहला Self-Driving Electric Three-Wheeler

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Omega Seiki Mobility ने भारत में अपनी नई क्रांति की शुरुआत की है। कंपनी ने देश का पहला autonomous electric auto-rickshaw लॉन्च किया है, जिसका नाम Swayamgati रखा गया है। यह तीन पहियों वाला इलेक्ट्रिक वाहन Passengers के लिए ₹4 लाख और Cargo वर्ज़न के लिए ₹4.15 लाख (ex-showroom) में उपलब्ध है। बुकिंग अभी शुरू हो चुकी है और डिलीवरी जल्द ही शुरू होगी।

Swayamgati में 10.3 kWh की बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 120 km तक की दूरी तय कर सकती है। हालांकि, अभी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

यह वाहन Omega Seiki के इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म और AI-Enhanced Autonomy सिस्टम के साथ आता है। इसमें Li-dar तकनीक, GPS, 6 मीटर तक की बाधा पहचान, मल्टी-सेंसर नेविगेशन और रिमोट सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। इसके माध्यम से Swayamgati पहले से मैप किए गए रूट पर बिना ड्राइवर के सुरक्षित रूप से चल सकती है।

Phase 1 टेस्टिंग में, Omega Seiki का Swayamgati 3 km की यात्रा 7 स्टॉप्स के साथ पूरी करने में सफल रहा। इस टेस्ट से वाहन की रियल-टाइम ऑब्स्टेकल डिटेक्शन और पैसेंजर सेफ्टी की पुष्टि हुई। अब कंपनी Phase 2 में कंट्रोल्ड कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने जा रही है, जिसमें एयरपोर्ट, टेक पार्क, गेटेड कम्युनिटी, इंडस्ट्रियल एरिया और स्मार्ट सिटी को टारगेट किया गया है।

Omega Seiki Mobility अगले दो सालों में लगभग 1,500 autonomous three-wheelers बनाने की योजना बना रही है, जिससे बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

Founder & Chairman Uday Narang का कहना है, “Swayamgati का लॉन्च केवल एक प्रोडक्ट नहीं, बल्कि भारतीय ट्रांसपोर्टेशन के भविष्य की दिशा है। ऑटोनॉमस वाहन अब भविष्य की कल्पना नहीं, बल्कि वर्तमान की जरूरत हैं। इस वाहन के जरिए हम दिखा रहे हैं कि भारत सिर्फ ट्रेंड्स को फॉलो नहीं करेगा, बल्कि उन्हें लीड करेगा।”

Omega Seiki का यह कदम भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक और autonomous मोबिलिटी को नई दिशा दे रहा है। यह न केवल तकनीक में अग्रणी है, बल्कि इसे आम लोगों के लिए सुलभ भी बनाया गया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *