Nissan Tekton 2026 में धूम मचाने को तैयार! क्रेटा और सेल्टोस को मिलेगी कड़ी टक्कर
भारत का SUV सेगमेंट एक बार फिर गरमाने जा रहा है, क्योंकि निसान इंडिया ने अपने नए C-सेगमेंट SUV — Nissan Tekton का डिज़ाइन आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह शानदार SUV अप्रैल 2026 से जून 2026 के बीच लॉन्च की जाएगी। इसका सीधा मुकाबला ह्युंडई क्रेटा और किया सेल्टोस जैसी टॉप सेलिंग SUVs से होगा।
नया प्लेटफॉर्म, दमदार डिज़ाइन
Nissan Tekton को ब्रांड के CMF-B प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो इसे मजबूती और स्थिरता देता है। यही प्लेटफॉर्म Renault Duster में भी इस्तेमाल हुआ है।
SUV का लुक बेहद बोल्ड और प्रीमियम है —
- सामने कनेक्टेड LED DRLs और चौड़ी ग्रिल में बीचों-बीच निसान का लोगो
- उठा हुआ बोनट और चौकोर व्हील आर्चेस
- साइड में फंक्शनल रूफ रेल्स और ऊँचा सिलुएट
- पीछे की ओर इंवर्टेड C-शेप टेललैम्प्स और बड़ा रूफ स्पॉयलर
कुल मिलाकर, टेकटॉन का डिज़ाइन न केवल आधुनिक है बल्कि सड़क पर इसे एक दमदार पहचान भी देगा।
मिड-साइज़ SUV मार्केट में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
लॉन्च के बाद Nissan Tekton का मुकाबला भारत की कुछ सबसे लोकप्रिय SUVs से होगा —
- Hyundai Creta
- Kia Seltos
- Renault Duster
- Maruti Suzuki Victorious
- Honda Elevate
निसान की यह नई पेशकश ऐसे समय आ रही है जब मिड-साइज़ SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और ग्राहक स्पोर्टी डिज़ाइन के साथ प्रीमियम फीचर्स की तलाश में हैं।
क्या है खास उम्मीदें?
हालांकि निसान ने अभी इसके इंजन और फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, और अत्याधुनिक कनेक्टेड कार फीचर्स शामिल होंगे।
ब्रांड का उद्देश्य है भारतीय बाजार में फिर से अपनी पकड़ मजबूत करना — और Tekton इस दिशा में सबसे बड़ा कदम साबित हो सकता है।