Royal Enfield 350cc बाइक्स अब बिना गियर पोजीशन इंडिकेटर के बिकेंगी – जानिए वजह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Royal Enfield 350cc ने अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिल रेंज में एक छोटा लेकिन ध्यान देने योग्य बदलाव किया है। अब कंपनी की Classic 350cc 2024 मॉडल, Meteor 350 और Bullet 350 जैसी सभी J-Series बाइक्स अस्थायी रूप से गियर पोजीशन इंडिकेटर के बिना बेची जा रही हैं। यह कदम rare-earth materials की कमी के कारण उठाया गया है, जो इन मोटरसाइकिलों के सेंसर सिस्टम में इस्तेमाल होते हैं।

कंपनी ने अपने डीलर्स को एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें बताया गया है कि फिलहाल Royal Enfield 350cc models को सिर्फ neutral indication system के साथ शिप किया जा रहा है। जैसे ही आवश्यक सेंसर दोबारा उपलब्ध होंगे, Royal Enfield इन बाइक्स में retrofit process के ज़रिए गियर इंडिकेटर दोबारा इंस्टॉल करेगी।

अच्छी बात यह है कि यह स्थिति केवल 350cc सीरीज़ तक सीमित है। Himalayan 450 और Interceptor 650 जैसी बाकी बाइक्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, rare-earth supply crisis में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, इसलिए उम्मीद है कि यह समस्या ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलेगी।

Royal Enfield 350cc

जो ग्राहक इस समय Royal Enfield Classic 350cc 2025 New Model या Meteor 350 खरीद रहे हैं, उन्हें कुछ समय के लिए बिना गियर इंडिकेटर के चलाना होगा, लेकिन कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि यह सिर्फ अस्थायी समाधान है।

Royal Enfield का यह कदम बताता है कि कैसे global supply chain issues का असर सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि पारंपरिक petrol bikes जैसे Classic 350cc 2020 model तक भी पहुंच चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही यह तकनीकी असुविधा दूर हो जाएगी और बाइक्स फिर से अपनी पूरी फीचर लिस्ट के साथ उपलब्ध होंगी।

कार न्यूज़ पढ़ने के लिए click

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *